बालोद: गुजरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत; शव को मरच्यूरी में रखा गया
Balod, Balod | Apr 9, 2026 बालोद से दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानपुर मोहला जिले के ग्राम दीघवाड़ी निवासी 38 वर्षीय लोचन कुमार कोवाची के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोचन कुमार कोवाची रायपुर में काम करता था और नया घर निर्माण के लिए पैसे लेकर अपने गांव लौट रहा था।