पलामू जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसका असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। ताजा मामला मेदिनीनगर के पोखरा स्थित मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के लिलवाकरम गांव से सामने आया है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मुंह से ब्लड आने के बाद मौत हो गई।