दुधि: महुली में बेकाबू कार की टक्कर से किशोर घायल, शटर के रास्ते दुकान में घुसी कार, गाड़ी चलाना सीखते समय हुआ हादसा
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार रात्रि लगभग 11 बजे एक सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब एक नया चालक कार चलाने का अभ्यास कर रहा था और वाहन से नियंत्रण खो बैठा।घायल की पहचान राजकुमार गुप्ता के 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।