शाहजहांपुर: कटरा थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज पर कार की टक्कर से एक मजदूर की दर्दनाक मौत
दरअसल कटरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 24 के ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक क्षतिग्रस्त पिकअप का मलबा हटा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जो थाना कटरा क्षेत्र के हुलासनगला का निवासी था। अमित हैडरा पर मजदूरी का काम करता था।