मकराना बायपास रोड पर मोबाइल क्रेन के ब्रेक अचानक फेल हो गए। इसके बाद वह एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि मोबाइल क्रेन के कांच सहित अन्य सामान टूट गए। जिसके कारण कांच क्रेन चालक अरबाज के शरीर में घुस गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद अरबाज को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। मामले को लेकर पुलिस पहुंची।