मोहिउद्दीननगर सीएचसी में सोमवार की सुबह करीब 9.32बजे 5 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एजाज आलम ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के 29074 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।