छतरपुर के डेरा पहाड़ी क्षेत्र में आज 25 मई शाम करीब 7:30 बजे एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन दुकान में जा घुसा। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं।हादसे के बाद घटनास्थल पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।