सहजनवा: सहजनवा इलाके में सड़क हादसे में महिला की मौत, बेकाबू चार पहिया वाहन ने रौंदा, सीसीटीवी फुटेज गायब
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। भीटी रावत चौराहे पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम सीसीटीवी में आधार पर मामले की जांच कर रही है।