खंडवा में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म का मामला सात माह बाद सामने आया है। युवती ने इसी वर्ष मार्च महीने में एक बालिका को जन्म दिया था। युवती अविवाहित है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जन्म के समय अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। यह जानकारी बुधवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।