सिवनी: सिवनी में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने सिस्टम और पिकअप किया जब्त
Seoni, Seoni | Jun 21, 2026 सिवनी में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ज्यारतनाका स्थित सितारा पैलेस के पास बिना अनुमति निर्धारित समय सीमा के बाद डीजे बजाने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर डीजे संचालक विजय उर्फ विक्की सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया।