Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
yunas924
3
पंचकूला: पिंजौर के बघारनी गांव में आधी रात चली गोली, बच्चों के पास सो रहे कुत्ते को लगी गोली, गांव में दहशत का माहौल, मोबाइल नेटव
Panchkula, Panchkula
| Jun 9, 2026
MORE NEWS
पंचकूला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर, चार डीपीसी, निर्माणाधीन दुकान और सड़क नेटवर्क ध्वस्त पंचकूला, 28 जुलाई। पंचकूला प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को गांव बतौर में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन और जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में बनी चार डीपीसी, एक निर्माणाधीन दुकान तथा सड़क नेटवर्क को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया। अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार डिम्पी राठी और भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी निर्माण कार्य या कॉलोनी विकसित करने से पहले नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से आवश्यक सीएलयू (CLU) एवं लाइसेंस की अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति किए गए निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि बिना विभागीय अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या अनधिकृत कॉलोनी विकसित न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। #पंचकूला #बतौर #अवैध_कॉलोनी #डीटीपी #बबीता_गुप्ता #सतपाल_शर्मा #अवैध_निर्माण #हरियाणा #समाचार_संसार_न्यूज़24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026
डीसीपी अदिति सिंह की अध्यक्षता में क्राइम समीक्षा बैठक: पेंडिंग केस शीघ्रता से निपटाने के आदेश, गंभीर अपराधों को लेकर रोडमैप तैयार डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा, आधुनिक तकनीक और एप्स के अधिकतम इस्तेमाल से जांच होगी और पारदर्शी व प्रभावी: डीसीपी अदिति सिंह आदतन, पैरोल और जेल से छूटे अपराधियों पर रहेगी नजर, ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटनाएं रोकने का प्लान तैयार पंचकूला/ 28 जुलाई: पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में डीसीपी अदिति सिंह ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध और अन्य गंभीर मामलों में बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए डीसीपी ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को चोरी, स्नैचिंग, घरों में चोरी और वाहन चोरी के मामलों का अध्ययन कर अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार एक एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अपने क्षेत्र में नियमित चेकिंग करें, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच करें और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की दिशा में काम करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आदतन अपराधियों, जेल से छूटे और पैरोल पर आए अपराधियों पर विशेष नजर रखी जाए। बैठक में एनडीपीएस एक्ट, जुआ, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा सड़क दुर्घटना वाले हॉटस्पॉट चिन्हित कर वहां हादसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया। डीसीपी अदिति सिंह ने पुलिस विभाग की आधुनिक तकनीकी एप्लीकेशनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, जांच की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा पुलिस कार्यों के निष्पादन में समय की बचत भी होगी। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस की सभी टीमें पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं। अपराध पर नियंत्रण रखना, कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026
सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर स्कूली छात्रों के बीच पहुंची पंचकूला ट्रैफिक पुलिस: मोतीलाल आर्य स्कूल में 320 विद्यार्थियों को यातायात नियमों को लेकर किया जागरुक पंचकूला/ 28 जुलाई :- पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों विशेषकर स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला के सेक्टर-7 स्थित मोतीलाल आर्य मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला की ओर से यातायात नियम जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने, ट्रैफिक संकेतों की पहचान करने तथा वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस के एसपीओ रोशन लाल द्वारा छात्रों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पैदल सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के बारे में भी समझाया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार पंचकूला पुलिस समय-समय पर स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहती है ताकि बच्चों में शुरुआत से ही यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, इसलिए उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन ने भी ट्रैफिक पुलिस पंचकूला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन में सुरक्षित व्यवहार अपनाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026
*ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कल होगा राज्य स्तरीय इंडक्शन कार्यक्रम* *मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, डीसीपी अदिति सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा* *स्टेडियम परिसर तथा निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी* पंचकूला/कमल कलसी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 जुलाई को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रुप-डी कर्मचारियों के इंडक्शन कार्यक्रम को लेकर पंचकूला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित कर लिए हैं। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। इसी क्रम में आज पंचकूला डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा यातायात प्रबंधन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू की विस्तार से समीक्षा की। डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग,प्रवेश-निकास, ट्रैफिक डायवर्जन तथा आपातकालीन सेवाओं के आवागमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं ताकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। कार्यक्रम के दौरान ताऊ देवी लाल स्टेडियम परिसर तथा निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को भी व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। *ट्रैफिक एडवाइजरी* पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 29 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेक्टर-3/21 की ट्रैफिक लाइट से ताऊ देवी लाल स्टेडियम होते हुए घग्गर पुल तक जाने वाले मार्ग का उपयोग करने से बचें। इस अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि यातायात सुचारू बना रहे और कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026
हर बरसात में पिंजौर ईशरनगर के हाल होते हैं बदहाल लोग प्रशासन से समस्या का समाधान करने की कर रहे मांग। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 28-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026
पंचकूला: पिंजौर के बघारनी गांव में आधी रात चली गोली, बच्चों के पास सो रहे कुत्ते को लगी गोली, गांव में दहशत का माहौल, मोबाइल नेटव - Panchkula News