पनागर: कचरे के ढेर में मिली इंसानी खोपड़ी, रांझी फक्कड़ बाबा इलाके में दहशत,जांच में जुटी पुलिस
रांझी थाना क्षेत्र के रक्षा नगर स्थित फक्कड़ बाबा मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब कचरे के ढेर में एक मानव खोपड़ी पड़ी मिली। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सीएसपी रांझी सतीश साहू और पुलिस