हुसैनाबाद: जैप जवान परशुराम का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा, सुबह 7 बजे होगा अंतिम संस्कार
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। जैप के जवान परशुराम कुमार सिंह का पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। परिजनों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर आज सोमवार देर रात तक हुसैनाबाद पहुंचने की संभावना है। अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 7 बजे हुसैनाबाद के शिवपुरी कॉलोनी स्थित आवास से निकलेगी, जिसके बाद देवरी कला स्थित सोन नदी तट के मुक्तिधाम श्मशान