बांधवगढ़: तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का समापन, विधायक शिवनारायण सिंह ने हितग्राहियों को वितरित किए योजनाओं के लाभ
उमरिया जिले में जनपद पंचायत के खंड स्तरीय तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बांधवगढ़ एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह ने शिविर की विस्तृत जानकारी दी गई