मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के राजा का बाग गली नंबर 9 निवासी किराए के मकान में रह रहे विशाल पुत्र बलवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थिति के चलते मौत हो गई। वहीं परिजनों ने विशाल की हत्या की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।