कन्नौज: ठठिया के उदयिपुरवा गांव के परिवार ने रोजगार सेवक पर आवास के नाम पर रुपए हड़पने का लगाया आरोप
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के उदयपुरवा गांव के रहने वाले परिवार ने गांव के रोजगार सेवक पर आवास दिलाने के नाम पर₹30000 हड़पने का आरोप लगाया है पीड़ित परिवार का कहना है 2 वर्ष पहले आवास दिलाने के नाम पर उनसे ₹30000 की ठगी की गई थी तबसे उन्हें न ही तो आवास मिला है और न ही उनका पैसा पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाई है