फिरोज़ाबाद: थाना फरिहा क्षेत्र खिड़की दरवाजे के पास छत पर बंदरों के आतंक से डर कर भागी विवाहिता सीढ़ियों से लुढ़की, घायल
थाना फरिहा क्षेत्र खिड़की दरवाजे के पास निवासी विवाहिता घर की छत पर गई थी। इसी दौरान वहां अचानक कुछ बंदर आ गये। जिन्होंने झपटटा मारा तो उक्त विवाहिता डर गयी, भागकर नीचे की तरफ आयी, तभी सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उक्त जानकारी विवाहिता की मां ने मीडिया को दी।