दुल्लहपुर थाने की पुलिस ने एक पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को मलेठी मोड़ के पास से दबोचा, जिसके खिलाफ थाना दुल्लहपुर में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज था। दरअसल अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल की है।