बूरमू: भाजपा बुढ़मू द्वारा बुढ़मू प्रखंड के उमेदंडा और बुढ़मू में गुरु सम्मान समारोह आयोजित!
Burmu, Ranchi | Jul 10, 2025 आज गुरुवार 10 जुलाई 2025 समय 3:30 बजे बुढ़मू प्रखंड के उमेदंडा एवं बुढ़मू में भारतीय जनता पार्टी बुढ़मू द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 84 मौजा 108 अखाड़े के पुरोहित श्री रविंद्र मिश्रा जी, पहान सह ग्राम प्रधान संतोष पाहन एवं मुखिया प्रतिनिधि सह आर्मी रिटायर्ड महेश पाहन को सम्मानित किया गया।