बालाघाट: नैतरा में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक ही परिवार सहित पांच घायल
ग्रामीण थाना क्षेत्र के नवेगांव-लिंगा मार्ग पर स्थित नैतरा में सोमवार शाम करीब 4 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर विशेष निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, तिवड़ीकला निवासी संजय गौतम (33) अपनी पत्न