अररिया: कृषि कार्यालय अररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
Araria, Araria | Feb 21, 2025 कृषि कार्यालय अररिया में शुक्रवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराना और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ावा देना था।