गौरिहार: सरबई में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
सरबई क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक भूमि पर बने कई मकानों व दुकानों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी रही। प्रशासन ने मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया गया।