मानपुर: पनपथा के दुधरिया मेले में मामूली बात पर विवाद, आरोपियों ने युवक से गाली-गलौज और मारपीट की, एफआईआर दर्ज
पनपथा के दुधरिया मेले मे मामूली बात पर हुए विवाद मे आरोपियो ने फरियादी युवक आशीष महोबिया निवासी पनपथा के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।घटना की रिपोर्ट पर थाना इंदवार पुलिस ने आरोपी रजनीश लोनी,रामभगत लोनी,दादू लोनी तथा 3 अन्य के विरुद्ध धारा 296(बी),115(2),351(2)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।