बाजपट्टी थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में एक महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने रॉड व चाकू से हमला कर महिला को जख्मी कर दिया और उसके गले से मंगलसूत्र तथा जेब से 8 हजार रुपए छीन लिए। पीड़िता सीमा देवी की शिकायत पर 8 नामजद व 3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।