औरैया: फफूंद क्षेत्र के पाता बाईपास पर कार बिजली के पोल से टकराई, दिबियापुर निवासी दंपति हुए घायल
फफूंद। पाता बाईपास पर मंगलवार को एक कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।दिबियापुर क्षेत्र में एनटीपीसी के पास रहने वाले रोहित अपनी पत्नी रश्मि के साथ कार से अछल्दा की ओर जा रहे थे।