धौलपुर: सर्पदंश को लेकर चिकित्सा विभाग सतर्क, समय पर उपचार से बच सकती है जान
सर्पदंश (स्नेक बाइट) की संभावित घटनाओं को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने आमजन से जागरूक व सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर उचित उपचार मिलने पर सर्पदंश के अधिकांश मामलों में पीड़ित की जान बचाई जा सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्म सिंह मीणा ने मंगलवार शाम में बताया कि सांप सुबह खेतों या छोटे जीवों की तलाश में निकलते