रामपुर: पटवाई चौराहे के पास सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा
Rampur, Rampur | Nov 19, 2024 पटवाई चौराहे के पास सड़क किनारे अज्ञात युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। यह तस्वीर सोमवार की सुबह 11:00 की है जब पटवाई के पास सड़क किनारे पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानां पटवाई पुलिस शव की शिनाख्त करवाने की तैयारी में जुटी है।