दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने धनबाद मंडल के सीपीडीआर–बरवाडीह–महुआमिलान रेलखंड में तीसरी अप लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए 23 से 27 जून तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जाने की घोषणा की है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।