बड़वाह में काटकूट रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक मजदूर की पहिए के नीचे कुचलने से मौके पर मौत हो गई। वहीं, ग्राम मुराल्ला में नर्मदा नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।