दुधि: सरडीहा गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सरडीहा गांव निवासी 35 वर्षीय बीरबल पुत्र लक्ष्मण सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने खेत में धान रोपाई के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े।