सिंगरौली: माजन मोड़ से किसान जन आंदोलन यात्रा का शुभारंभ, किसानों की समस्याओं को लेकर निकाली जा रही है पाँच दिवसीय यात्रा
किसानों की समस्याओं और उनके साथ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित 5 दिवसीय किसान जन आंदोलन यात्रा का शुभारंभ 5 जनवरी 2026 को सिंगरौली जिले के माजन मोड़ से हुआ। किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा के माध्यम से किसान कांग्रेस प्रदेश और केंद्र की सरकार के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद करेगी और उनकी समस्याओं को जन-जन