विद्यापतिनगर। मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की निर्वाण भूमि विद्यापतिधाम में आयोजित 13वे़ विद्यापति राजकीय महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने किया। एसडीओ ने कहा कि मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति जी की रचनाएं हमेशा ही कालजयी व प्रासंगिक बनीं रहेंगी।