करोड़ों की दुकान पर संग्राम, मामा पर भांजे के गंभीर आरोप, '2 लाख कैश और CCTV DVR ले गए'... बाबूखान रिजवी ने आरोपों को बताया पूरी तरह झूठ
श्रीगंगानगर। फल-सब्जी मंडी स्थित सतगुरु फ्रूट दुकान को लेकर मामा-भांजे के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। रजा अब्बास नकवी ने भाजपा नेता बाबूखान रिजवी और उनके बेटे पर दुकान में घुसकर गल्ले से 2 लाख रुपये नकद और सीसीटीवी की डीवीआर ले जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
वहीं बाबूखान रिजवी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह करोड़ों रुपये की दुकान के स्वामित्व विवाद से जुड़ा मामला है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। अब पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
👉 आखिर करोड़ों की दुकान का असली विवाद क्या है? किसके दावे में कितना दम है? पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहिए, और जल्द देखिए एक बड़ा एक और खुलासा।
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 11, 2026