झाबुआ: झाबुआ में नवंबर माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को मिला सम्मान, कलेक्टर ने किया सम्मानित
Jhabua, Jhabua | Dec 1, 2025 सोमवार शाम 4 बजे कलेक्टर नेहा मीना द्वारा नवम्बर माह के बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ के रूप में आशा कार्यकर्ता उप स्वास्थ्य केंद्र संदला की श्रीमती क्रिस्तीना वाखला एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पिटोल लक्ष्मण सिंह नायक को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी इसी निष्ठा, समयबद्धता के साथ कार्य करे।