बीना: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत फ्री हरिद्वार-ऋषिकेश दर्शन का सुनहरा मौका, नगर पालिका परिषद में आवेदन शुरू
Bina, Sagar | Jun 29, 2026 19 जुलाई को हरिद्वार एवं ऋषिकेश के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन के माध्यम से पंजीकृत श्रद्धालु फ्री में पवित्र तीर्थों का भ्रमण कर सकेंगे।आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई है। ओर यह ट्रेन 19 जुलाई को सागर स्टेशन से रवाना होगी जो भी श्रद्धालु इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे तुरंत नगर पालिका परिषद पहुंचकर अपना आवेदन जमा कर दें।