कटंगी: नहर टोला में तेंदुए ने घर में घुसकर बकरी का किया शिकार, वन विभाग की उदासीनता पर सवाल
वन परिक्षेत्र कटंगी और अरी रेंज के जंगलों के बीच बसे ग्राम पंचायत टेकाड़ी (म.) के नहर टोला में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार 08 जून की रात एक बार फिर हिंसक वन्यप्राणी तेंदुए ने घर के भीतर बने बाड़े में घुसकर पालतू बकरी को अपना शिकार बना लिया। शिकार के बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने जानकारी दी।