डेरापुर: मंगलपुर कस्बे में रजवाहे के कटान से जलभराव, 25 से अधिक घर प्रभावित, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग
डेरापुर तहसील क्षेत्र के मंगलपुर कस्बे में बीती रात अज्ञात कारणों से रजवाहे में कटान हो गया। कटान के बाद रजवाहे का पानी नाले के रास्ते बस्ती में घुस गया, जिससे करीब 20 से 25 घर जलभराव की चपेट में आ गए। अचानक हुए जलभराव से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी के मौसम में अचानक बस्ती में पानी भर जाने से भारी दिक्कतों का सामना करना