राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत ईटून्दा के प्रशासक पद का कार्यभार उपसरपंच धर्मेंद्र कंजर ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे ग्रहण किया। उन्हें अतिरिक्त विकास अधिकारी कन्हैया लाल मीणा (पंचायत समिति जहाजपुर) ने पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर पूर्व प्रशासक अनु सिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सरिता मीणा, समाजसेवी राधेश्याम नुवाल, पूर्व प्रधानाचार्य राम