झाझा: पावर ब्लॉक के कारण रेल सेवा प्रभावित, झाझा स्टेशन पर कई ट्रेनें रद्द व आंशिक संचालन
Jhajha, Jamui | Apr 12, 2026 आसनसोल मंडल में रविवार को अलग अलग स्टेशनों के बीच अलग अलग समय मे 3-4 घंटे के ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। दोपहर 2 बजे आसनसोल मंडल के सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 63565 जसीडीह–झाझा, 63566 झाझा–जसीडीह व 63298 झाझा–देवघर पैसेंजर रद्द रहीं। धनबाद–पटना एक्सप्रेस 90 मिनट व 63573 जसीडीह–किऊल पैसेंजर 60 मिनट वि