जौनपुर: नगर में पॉलिथीन के खिलाफ चला अभियान, कई दुकानदारों पर की गई कार्रवाई
नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के द्वारा पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने और जनजागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार की दोपहर 1 बजे विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी के दौरान करीब एक क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई