सोमवार के दोपहर बोरियो बोआरीजोर मुख्य सड़क में शामपुर गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटने से हुई दुर्घटना में चालक की मौत हो गई,जबकि अन्य सात घायल हो गए । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। चालक के मौत की पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो में चिकित्सक ने किया।