पन्ना: चंदा चोरी, पेपर लीक और भूमि घोटाला: कांग्रेस का सरकार के खिलाफ चौतरफा हमला, आंदोलन का किया शंखनाद!
Panna, Panna | Jul 3, 2026 पन्ना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान की अगुवाई में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरते हुए राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक और उज्जैन भूमि घोटाले जैसे गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने किसानों की खाद-बीज किल्लत का मुद्दा उठाते हुए चेतावनी दी कि वे इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा।