गभाना: चंडौस क्षेत्र में दौरऊ के पास ट्रेन से गिरकर उन्नाव के युवक की हुई मौत
चंडौस क्षेत्र के गांव दौरऊ के पास दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। पहले युवक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में उसके पास मिले सिम के आधार पर पहचान हुई।