स्याना: नगर के मोहल्ला अंबेडकर गली में रसोई घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर हुआ राख
Siyana, Bulandshahr | May 18, 2026
नगर के मोहल्ला अंबेडकर गली में रसोई घर में खाना बनाते समय अचानक घरेलू सिलेंडर में आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सोमवार को मकान स्वामी ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि पत्नी रसोई घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जिसके चलते घर में रखा हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।