झांसी पुलिस आगामी मोहर्रम और कावड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा तैयारियां की गई हैं। शनिवार और रविवार को होने वाले मोहर्रम के जुलूसों के मद्देनजर, झांसी के एसएसपी ने स्वयं कई थानों के पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च तालपुरा से शुरू होकर मदीना मस्जिद आदि जगह चला।