अन्ता: अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को कुल 268 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
Antah, Baran | Nov 10, 2025 अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर उनके निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया। विधानसभा क्षेत्र में कुल 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2 लाख 28 हजार 264 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा।