चैनपुर प्रखंड की करसो पंचायत के ग्राम पंचलेवा में शनिवार दोपहर 3 बजे तक भीम आर्मी-आज़ाद समाज पार्टी द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न जनसमस्याओं से पार्टी के पदाधिकारियों को अवगत कराया। हृदया कोरवा ने बताया कि गांव में कोरवा जनजाति के लिए आरक्षित आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका को चयन पत्र निर्गत करने के बावजूद उन्हें...