बेरमो: कथारा चौक पर निकला सबसे तेज दौड़ने वाला 'धामण' सांप; स्नेक सेवर राजू यादव ने किया रेस्क्यू
Bermo, Bokaro | Jul 4, 2026 बेरमो के कथारा चौक पर आज शनिवार समय लगभग साढ़े 7 बजे हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने वहाँ 'राजधानी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर, भारत का सबसे तेज दौड़ने वाला धामण सांप देखा। चौक पर सांप निकलने की सूचना मिलते ही राजू यादव तुरंत मौके पर पहुंचे।