पिड़ावा: ओड़ियाखेड़ी की छात्रा ने सीकर में रहकर अपने गांव का नाम रोशन किया, कक्षा 12 में 98.60% अंक हासिल किए
पिड़ावा क्षेत्र के ओड़ियाखेड़ी गांव की निवासी नैना धाकड़ ने सीकर में रहकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के विज्ञान वर्ग की कक्षा 12 में 98.60% अंक हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।छात्रा के पिता प्रहलाद सिंह ने मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि कि उनकी पुत्री नैना धाकड़ ने सीकर के एक विद्यालय में कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग में पढ़ाई की।