नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की इंदिरा सागर परियोजना की मेन पाइप लाइन फूट गई। ये कसरावद तहसील के लोहारी गांव में जामला पंप हाउस के पास हुआ। पाइप लाइन के फूटने से 40 फीट ऊंचाई तक पानी का फव्वारा छूट गया। जानकारी के मुताबिक मेन पाइप लाइन पानी का प्रेशर नहीं झेल पाई। एनवीडीए कर्मचारियों ने आधा घंटे बाद पंप हाउस से लाइन का सप्लाई बंद किया।